केरल में बवाल! स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज पर कथित हमले में छात्रों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

केरल की स्वास्थ्य मंत्री पर हमले के मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज


तिरुवनंतपुरम, 28 फरवरी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज पर हमले के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। डीजीपी रवाडा चंद्रशेखर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे केएसयू एक्टिविस्ट के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

डीजीपी ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन धाराओं में मुकदमा चलाया जाए। विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद पुलिस की ओर से हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के आरोपों की जांच अब भी जारी है।

अब तक किसी भी फोटो या वीडियो में हमले की फुटेज नहीं मिली है। उधर, कांग्रेस से जुड़े छात्र नेताओं ने यह सवाल उठाया है कि जब वह तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज पहुंची ही नहीं तो यहां इलाज की बात किस आधार पर की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री के शुक्रवार देर रात पथानामथिट्टा स्थित अपने घर पहुंचने पर यह दावा किया जाने लगा कि उन्हें काफी चोटें आईं हैं लेकिन इसकी कोई भी फुटेज सामने नहीं आई। इस पूरे घटनाक्रम ने सरकार को सुरक्षात्मक रवैया अपनाने पर मजबूर कर दिया है। आलोचकों का कहना है कि मंत्री के कार्यालय की तरफ से सही तरीके से इस मामले में बात नहीं रखी गई।

हालांकि अब स्वास्थ्य मंत्री पर हमले को प्रदेश की कानून व्यवस्था से भी जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही, सरकार की निष्पक्ष, जवाबदेह और राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,528
Messages
11,565
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top