मार्च में फिल्मों का महासंग्राम! 'किस्सा कोर्ट कचहरी का', 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' में कौन जीतेगा बॉक्स ऑफिस की जंग?

मार्च में खुलेगा 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' तो ‘टॉक्सिक और 'धुरंधर 2' की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग


मुंबई, 28 फरवरी। सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार करते हैं।

मार्च का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार फिल्में खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, तो अभी से कुर्सी की पेटी बांधकर तैयारी शुरू कर दीजिए।

'हॉपर्स' एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कॉमेडी से भरी है और इसे बच्चों के साथ देखने में ज्यादा मजा आएगा। फिल्म मानवीय चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने के विषय पर बनी है। मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'चरक' भी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म काले जादू और अंधविश्वास में बच्चों की बलि देने के तंत्र-मंत्र पर आधारित है।

आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'किस्सा कोर्ट कचहरी का' 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव दिखने वाले हैं। फिल्म भले ही गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन फिल्म में कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलेगा।

19 मार्च की तारीख साल की सबसे ऐतिहासिक तारीखों में से एक है, क्योंकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर-2' दोनों रिलीज होंगी। टॉक्सिक (सुपरस्टार यश) साउथ की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें हिंदी सिनेमा के स्टार्स भी मौजूद हैं। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

वहीं, 'धुरंधर-2' भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाती एक काल्पनिक फिल्म है, जिसे सत्य घटनाओं से जोड़कर रियल दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के पहले पार्ट को शानदार रेस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब देखना है कि दर्शक 'टॉक्सिक' को पसंद करते हैं या फिर 'धुरंधर-2' को।

19 मार्च को ही मलयालम भाषा की कॉमेडी फिल्म 'आडू 3' भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है और मुख्य भूमिका में जयसूर्या हैं। इससे पहले फिल्म के दो सीक्वल रिलीज हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रेस्पॉन्स अच्छा मिला है।

अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाती है, जो अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी मानवता को बचाने के लिए अंतरिक्ष में एक खतरनाक मिशन पर जाता है।

पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म में एक दस्यु की कहानी है, जो हिंसा करता है लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top