तमिलनाडु में श्रमिकों के 50 हजार बच्चों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन ट्रेनिंग, स्टालिन सरकार दे रही रोजगार का सुनहरा मौका

तमिलनाडु में श्रमिकों के 50 हजार बच्चों के लिए निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र


चेन्नई, 28 फरवरी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के नेृतृत्व में सरकार ने स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के 50 हजार बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र शुरू किया है।

तमिलनाडु सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य कमजोर परिवारों के युवाओं के लिए बाजार आधारित मांग के अनुरूप रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले तमिलनाडु कंस्ट्रक्शन अकादमी की ओर से यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य श्रमिकों के उच्च शिक्षित बच्चों को पंजीकरण के बाद बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस योजना के तहत अकादमी को छह माह का प्रशिक्षण सत्र संचालित करना है।

अकादमी ने अनुभवी प्रशिक्षण एजेंसियों से निविदा मांगी है जिससे 40 विभिन्न ट्रेडों में छह माह तक ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र चलाया जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्र में पढ़ाई के साथ ही प्रैक्टिकल, उद्योग आधारित तकनीक को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क होगा और यह परंपरागत व उभर रहे क्षेत्रों को कवर करेगा। इसमें मुख्य रूप से एआई, डाटा साइंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउट कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स और डिजिटल मार्केटिंग शामिल होंगे।

प्रशिक्षण के दौरान कराए जाने वाले सभी कोर्स राष्ट्रीय मानक के अनुरूप होंगे और इसे नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन से मान्यता होगी। यह प्लेटफार्म सभी सातों दिन और 24 घंटे प्री रिकार्डेड वीडियो के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जिसमें एनीमेशन, डैशबोर्ड और टोल फ्री हेल्पलाइन की सुविधा भी रहेगी।

प्रशिक्षण के लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी जिससे छात्रों की सभी गतिविधि, काउंसलिंग और तकनीकी सपोर्ट दिया जा सके। इसकी मदद से सत्र के दौरान सभी प्रशिक्षण लेने वालों को लगातार प्रभावी सहयोग किया जा सकेगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,452
Messages
11,489
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top