राष्ट्रनिर्माता प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नितिन नवीन सहित भाजपा नेताओं ने किया याद, योगदान को बताया प्रेरणा

भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर नितिन नवीन सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली, 28 फरवरी। भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा नेताओं ने उन्हें याद किया। नितिन नवीन ने कहा कि भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का राष्ट्रनिर्माण में योगदान सदैव प्रेरणास्पद रहेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, लोकतांत्रिक परंपराओं के सुदृढ़ीकरण तथा राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणास्पद रहेगा। उनकी सादगी, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती रहेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति, देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के निर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में लिखा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रतीक, ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सत्य, संयम एवं कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण उनका सादगी भरा जीवन आज भी हम सभी को नैतिकता एवं मर्यादा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत रत्न एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। सादगी और विद्वता की प्रतिमूर्ति राजेंद्र बाबू का निस्वार्थ सेवा भाव राष्ट्र के लिए अमूल्य रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक सूत्र में पिरोने तक, उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है। सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी उनका सरल और विनम्र व्यक्तित्व आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की सुदृढ़ और सशक्त नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और उच्च आदर्श सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। स्वाधीनता संग्राम में उनका त्याग, नेतृत्व और समर्पण अविस्मरणीय है। राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने सादगी, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों की उच्च परंपरा स्थापित की। उनका जीवन राष्ट्रसेवा की अमिट प्रेरणा है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top