राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बधाई का सैलाब: शाह, धामी, रेखा गुप्ता ने कहा- विज्ञान से गढ़ें उज्ज्वल भविष्य

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: अमित शाह, रेखा गुप्ता, पुष्कर सिंह धामी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं


नई दिल्ली, 28 फरवरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि नेशनल साइंस डे पर हमारे सभी साइंटिस्ट और रिसर्चर को बधाई। आपकी खोज और मेहनत ही हमें सही दिशा दिखाती है और बेहतर भविष्य के लिए नए समाधान तैयार करती है। यह दिन हम सभी के भीतर नई ऊर्जा और नया संकल्प जगाए, ताकि हम नए विचारों के साथ आगे बढ़ें, निर्माण करें और अपनी पसंद का भविष्य गढ़ सकें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि समस्त वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आज ही के दिन भारतीय विज्ञान को वैश्विक पहचान दिलाने वाली ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ का प्रतिपादन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारत रत्न डॉ. सीवी रमन द्वारा किया गया था। यह खोज न केवल भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रमाण बनी बल्कि इसने विश्व वैज्ञानिक समुदाय के समक्ष भारत की बौद्धिक क्षमता का उज्ज्वल परिचय भी प्रस्तुत किया। डॉ. सीवी रमन जी की अद्भुत जिज्ञासा, अनुसंधान के प्रति समर्पण और वैज्ञानिक दृष्टि हम सभी को ज्ञान, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्ष 1928 में आज ही के दिन महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की खोज 'रमन प्रभाव' से दुनिया परिचित हुई थी। इस खोज ने विज्ञान जगत को नई दिशा दी। ये अवसर विज्ञान के लिए समर्पित प्रतिभाओं को विश्व कल्याण हेतु कार्य करने की प्रेरणा देता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर देश के सभी वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन महान भौतिक वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज के महत्वपूर्ण अवसर को रेखांकित करता है। वैज्ञानिक सोच और निरंतर नवाचार ही एक विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। वर्तमान में भारत अनुसंधान और तकनीकी प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर अपनी प्रगति सुनिश्चित कर रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ की प्रदेश के सभी नागरिकों एवं विज्ञान के प्रति समर्पित शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और नवाचारकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, वैज्ञानिक सोच को जीवन का हिस्सा बनाकर ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी प्रगति के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प लें।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,377
Messages
11,414
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top