आजाद को नमन! सीएम मोहन यादव ने जन्मस्थली भाबरा में 5 करोड़ से भव्य आजाद पार्क का किया ऐलान

चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थली पर बनेगा 5 करोड़ की लागत से पार्क: सीएम मोहन यादव


अलीराजपुर, 27 फरवरी। आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी जन्मस्थली अलीराजपुर के भाबरा (चंद्रशेखर आजादनगर) में पांच करोड़ की लागत से आजाद पार्क के निर्माण का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अलीराजपुर जिले में आज़ाद स्मृति समारोह में कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मभूमि पर आना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। भाबरा क्षेत्र में चंद्रशेखर आज़ाद की स्मृति में पांच करोड़ की लागत से “आज़ाद पार्क” का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारा नेतृत्वकर्ता चंद्रशेखर आज़ाद जैसा होना चाहिए, जो स्वाधीनता के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहे। 14 वर्ष की उम्र में जब अदालत में नाम पूछा गया, तो उनका उत्तर था- माता आज़ाद, पिता स्वाधीनता और घर का पता जेल; ऐसा साहस केवल क्रांतिकारी ही दिखा सकता है।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले का जिक्र करते हुए कहा, "यह आदिवासी अंचल केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि वीरता, स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है। राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को सम्मान और सुरक्षा देना है।'"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य सरकार के लिए गरीब आदमी की जान सबसे कीमती है, जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से भी इलाज कराया जाएगा। सरकार का धर्म केवल शासन करना नहीं, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन की रक्षा और सम्मान करना है।

कांग्रेस की सरकारों पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासन में अंधेरा था, आज भाजपा सरकार में विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अब अलीराजपुर को 171 करोड़ से ज्यादा की सौगातें दी। उन्होंने 14 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और 35 कार्यों का भूमि पूजन किया। साथ ही स्व-सहायता समूह की बहनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,215
Messages
11,252
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top