परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दिखाई बेटे नीर की खूबसूरत नर्सरी की झलक, सुकून से भरा है उनका यह नन्हा संसार

बेटे 'नीर' के स्वागत में डूबीं परिणीति चोपड़ा, पहली बार दिखाई नन्हे राजकुमार के नर्सरी की झलक


मुंबई, 27 फरवरी। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बेटे का स्वागत किया था। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटे नीर की नर्सरी (बच्चे का कमरा) की झलक दिखाई।

परिणीति ने लिखा, "यह हमारा छोटा-सा कोना है, जो खास तौर पर बेटे नीर के लिए बनाया गया है। पहली बार माता-पिता बनने की वजह से हम चाहते थे कि कमरा शांत और सुकून देने वाला हो, जैसे ही कोई अंदर आए, उसे हल्की धूप, ठंडी हवा, नरम रंग, और क्लासिक सजावट दिखे।"

उन्होंने बताया कि शुरुआती महीनों में वे कमरे को ज्यादा भड़कीले रंगों या ज्यादा सामान से भरना नहीं चाहती थीं। उन्होंने लिखा, "हम बस एक ऐसा कमरा चाहते थे, जो आरामदेह हो और ऐसी ऊर्जा हो कि अंदर आते ही मन को सुकून मिले। यह एक ऐसा स्थान हो, जहां हम तीनों साथ में खुशी से रह सकें।"

उन्होंने आगे लिखा, "पीछे से शांत भजन बजते रहें, खिड़की से आती ठंडी हवा हमें घेरे। यही हमारे प्यार की परिभाषा है और उस दृश्य के साथ जिसे देखकर दिल खुश हो जाए। प्यार और शांति के साथ, परिणीति और राघव।"

परिणीति और राघव की जोड़ी हमेशा से ही चर्चा में रही है। दोनों की पहली मुलाकात लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई। फिर, धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। मई 2023 में दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी और उसके कुछ महीनों बाद, सितंबर 2023 में उन्होंने राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी।

परिणीति चोपड़ा की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब वे जल्द ही अलग अंदाज में सीरीज 'तलाश: ए मदर्स सर्च' में नजर आएंगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,141
Messages
11,178
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top