पीएम मोदी ने आतंकवाद के समूल विनाश की दिशा में अभूतपूर्व काम किए : तरुण चुघ

पीएम मोदी ने आतंकवाद के समूल विनाश की दिशा में अभूतपूर्व काम किए : तरुण चुघ


नई दिल्ली, 27 फरवरी। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के समूल विनाश की दिशा में अभूतपूर्व काम किया। आतंकवाद को खत्म करने के बाद ही शांति की स्थापना की जा सकेगी।

उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारत और इजरायल समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। दोनों ही राष्ट्र राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय संप्रुभता से कोई समझौता नहीं करते हैं।

उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना 75 हजार हिंदुओं को मौत के घाट उतारने वाले टीपू सुल्तान से करने को मानसिक दिवालियापन बताया। उन्होंने कहा कि यह विकृत मानसिकता की पराकाष्ठा है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता है। दशकों तक इतिहास के साथ अन्याय को सुधारना विभाजनकारी राजनीति नहीं, बल्कि भारतीय सम्मान की पुनर्स्थापना है। छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक राजा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जनसम्मान के प्रतीक हैं। उनके सम्मान को कम करने की हर कोशिश का प्रतिरोध होगा।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कुछ नेता खुद को अपने आपको नया 'जिन्ना' समझकर लोगों को डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके ये लोग भय का वातावरण तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस तरह की कोशिश की जितनी निंदा की जाए, कम है। लेकिन, अब यह नहीं चलेगा। समाज को तोड़कर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश समाज के खिलाफ है। यह एक निंदनीय प्रयास है। हम एक बात स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि किसी भी प्रकार के भय और डर को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

साथ ही, उन्होंने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहार कि ‘द केरल स्टोरी 2’ के माध्यम से इस राज्य में मौजूदा जिहादी तत्वों को उजागर करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह एक घातक बीमारी है, जिसे छुपाकर नहीं, बल्कि इसका उपचार करना होगा, तभी जाकर आगे चलकर स्थिति सकारात्मक हो पाएगी। वैचारिक सेंसरशिप एक खतरनाक सोच है। आखिर कांग्रेस इंडी गठबंधन को जिहादी सच सामने आने से बैचेनी क्यों हो रही है। मैं कहूंगा कि सच आने दीजिए और उसका उपचार हमें करने दीजिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,112
Messages
11,149
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top