भारत बनाम जिम्बाब्वे: एक ही पारी में 17 छक्के, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नया कारनामा

भारत बनाम जिम्बाब्वे: एक ही पारी में 17 छक्के, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का नया कारनामा


चेन्नई, 26 फरवरी। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के विरुद्ध एक ही मुकाबले में 17 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है। यह टी20 वर्ल्ड कप मैच की एक पारी में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।

भारत की तरफ से इस पारी में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने 4-4 छक्के लगाए, जबकि सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन ने 2-2 छक्के जड़े। एक छक्का ईशान किशन के नाम रहा।

इससे पहले भारत ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पारी में 15 छक्के लगाए थे। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें, तो वेस्टइंडीज और नीदरलैंड की टीम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर है।

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी में 19 छक्के लगाए थे, जबकि नीदरलैंड ने साल 2014 में आयरलैंड के खिलाफ पारी में 19 छक्के लगाने का कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2010 में भारत के खिलाफ 16 छक्के लगा चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 में ही पाकिस्तान के विरुद्ध एक ही पारी में 14 छक्के लगाए थे।

गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन की साझेदारी की।

संजू 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया 14.5 ओवरों में 172 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 256/4 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

हार्दिक 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टिनोटेंडा मापोसा और कप्तान सिकंदर रजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,906
Messages
10,943
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top