PM मोदी संग नेतन्याहू की वायरल तस्वीर का खुला राज! याद वाशेम में दिखाए पत्नी सारा के होलोकॉस्ट पीड़ितों के नाम

PM Modi Israel Visit


तेल अवीव, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की एक तस्वीर कौतुहल का विषय बनी थी। आखिर पीएम मोदी के भाई समान सच्चे मित्र उन्हें क्या दिखा रहे थे और भारत के प्रधानमंत्री क्या गौर से देख रहे थे? इसका खुलासा खुद नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट के जरिए किया है।

उन्होंने बताया कि वो अपने मित्र को मृतकों की लिस्ट में लिखे अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के रिश्तेदारों का नाम दिखा रहे थे। उन्होंने एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं आज याद वाशेम गए। हॉल ऑफ नेम्स में, मैंने उन्हें अपनी पत्नी सारा के उन रिश्तेदारों के नाम दिखाए जिनकी होलोकॉस्ट में हत्या कर दी गई थी।

पीएम मोदी के एक कार्य को अविस्मरणीय बताते हुए उन्होंने आगे कहा, "फिर हमने एक मेमोरियल सेरेमनी की, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ितों की याद में माल्यार्पण किया और सम्मान स्वरूप एक पत्थर रखा। हम कभी नहीं भूलेंगे।"

याद वाशेम हिटलर के नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों की याद में बनाया गया है।

इस दौरे के दौरान कई ऐसे पल आए जो भारत-इजरायल के संबंधों को नया आकार देते दिखे। ये समझौतों और एमओयू से इतर इंसानी रिश्तों की अहमियत समझाते पल थे। एक बार नहीं बल्कि अनेकों बार नेतन्याहू पीएम मोदी को ग्रेट लीडर, सच्चा-अच्छा दोस्त, और उससे बढ़कर भाई कहते दिखे। दुनिया के दो बड़े नेताओं ने आम शख्स की तरह हंसी मजाक किया और भावुक कर देने वाले क्षणों को भी समेटा।

नेसेट में पीएम का ऐतिहासिक संबोधन भी यादगार रहा। दुनिया के पहले ऐसे शख्स रहे जिन्हें 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' सम्मान से नवाजा गया।

दो दिवसीय राजकीय दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी होलोकॉस्ट मेमोरियल भी गए और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के साथ एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत ओक का पेड़ भी लगाया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top