तृषा कर मधु ने चखी आरा की मशहूर 'हाथी कान पूड़ी', पवन सिंह का जिक्र कर बटोरी सुर्खियां

आरा के फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर मधु, पवन सिंह का किया जिक्र


मुंबई, 26 फरवरी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर तृषा कर मधु, जो अपने म्यूजिक वीडियो, डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में अभिनेत्री आरा के फेमस ‘हाथी कान पूड़ी’ का स्वाद लेते दिख रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, "मुझे पूड़ी बहुत पसंद है, खासकर आरा की।" तृषा कर मधु के इस देसी अंदाज वाले वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

वीडियो में तृषा कर किसी समारोह में शामिल हुई नजर आ रही हैं, जहां उनसे पूछा जाता है, "आपने कभी ऐसी पूड़ी देखी थी?" इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री कहती हैं, "पूड़ी ठंडी हो गई है। ये हाथी के कान वाली पूड़ी है।" उन्होंने आगे बताया, "मैंने इसको सबसे पहले पवन के वहां खाई थी, उन्होंने ही मुझे इस पूड़ी के बारे में बताया था।"

इसी के साथ कैमरा के पीछे वीडियो बना रहे व्यक्ति ने बताया कि इस पूड़ी की खासियत है कि ये कभी खराब नहीं होती है। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "फिर तो हमें एक बार जरूर खाना चाहिए।"

'हाथी कान पूड़ी' बिहार के भोजपुर जिले के आरा का प्रसिद्ध व्यंजन है, जो सामान्य पूड़ी से 6-7 गुना बड़ी होती है। इस पूड़ी की खासियत है कि ये काफी लंबे समय तक खराब नहीं होती है। वहीं, बड़े से बड़े स्टार इसके स्वाद के दीवाने हैं। बिहार की शादियों या विशेष समारोहों के मेनू में इस व्यंजन को खास रूप से शामिल किया जाता है।

तृषा कर मधु का जन्म 10 जनवरी, 1994 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 'हम हैं हिंदुस्तानी' टीवी शो से की। इसके बाद, उन्होंने मॉडलिंग और बंगाली फिल्मों में काम किया, लेकिन भोजपुरी फिल्मों ने एक्ट्रेस को लोगों के बीच असल पहचान दिलाई।

अभिनेत्री ने भोजपुरी के सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। आज के समय में तृषा कर मधु इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम और चेहरा है, जिनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,898
Messages
10,935
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top