ओमान ने यूएस-ईरान परमाणु वार्ता को बताया सकारात्मक

Iran-US Geneva Talks


जिनेवा, 26 फरवरी। अमेरिका-ईरान के बीच न्यूक्लियर वार्ता पर ब्रेक की जानकारी ओमान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने एक्स पर लिखा, जिनेवा में गुरुवार सुबह शुरू हुई यूएस-ईरान न्यूक्लियर वार्ता को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है।

मंत्री ने कहा, “हम आज जिनेवा में रचनात्मक और सकारात्मक आइडिया शेयर कर रहे थे, और अब यूएस और ईरानी दोनों वार्ताकार ब्रेक के लिए आगे बढ़ गए हैं। हम बातचीत फिर से शुरू करेंगे। हमें प्रोग्रेस की उम्मीद है।”

ईरान और अमेरिका ने गुरुवार को स्विट्जरलैंड में ओमान की मध्यस्थता में अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू हुई। यह मिडिल ईस्ट में दशकों में सबसे बड़ी अमेरिकी मिलिट्री तैयारी के बाद युद्ध टालने की आखिरी कोशिश बताई जा रही है।

ओमान की मध्यस्थता वाली बातचीत डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर हमला करने की बार-बार दी गई धमकियों के बाद हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले गुरुवार को तेहरान को डील करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी ने बाद में स्पष्ट किया कि बातचीत शुरू हो गई है और कहा कि दोनों पक्षों ने “नए और रचनात्मक विचार और समाधान में रुचि दिखाई है।”

ईरान के राष्ट्रपति ने बातचीत से पहले कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक "बिल्कुल भी" परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहता।

अयातुल्ला अली खामेनेई का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा, "हमारे सुप्रीम लीडर पहले ही कह चुके हैं कि हमारे पास बिल्कुल भी परमाणु हथियार नहीं होंगे।"

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के न्यूक्लियर चीफ राफेल ग्रॉसी भी जिनेवा में होने वाली बातचीत में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि ईरान ने दावा किया कि बातचीत सिर्फ उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम पर फोकस है, लेकिन यूएस चाहता है कि तेहरान का मिसाइल प्रोग्राम और इलाके में चरमपंथी गुट हूती को उसकी मदद कम हो।

इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान को रेड लाइन क्रॉस नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि ईरान जैसे देश को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top