इटली के रोम में राशि खन्ना परिवार संग मना रही हैं छुट्टियां, बताया 'सबसे खूबसूरत' क्या है

रोम की गलियों में राशि खन्ना, परिवार के साथ बिता रही हैं यादगार पल


मुंबई, 26 फरवरी। साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना अपनी बहुमुखी प्रतिभा को लेकर दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं। इन दिनों अभिनेत्री इटली की सैर पर हैं। खास बात ये है कि वे अपने परिवार के साथ गई हैं।

गुरुवार को अभिनेत्री ने इसकी कुछ शानदार झलक इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पहली तस्वीर में एक कपल एक दूसरे को गुलाब का फूल देते नजर आ रहे हैं। वहीं बाकी तस्वीरों में वे इटली के रोम में घूमती नजर आ रही हैं। कुछ में वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, "रोम की सबसे खूबसूरत बात मेरे सामने मेज के उस पार बैठी थी।"

अभिनेत्री की पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स तो हार्ट और फायर के इमोजी शेयर कर रहे हैं।

राशी की बात करें तो वे साउथ सिनेमा की उम्दा अदाकाराओं में से एक हैं। वे इंडस्ट्री में शानदार एक्टिंग के साथ-साथ गायिकी के लिए भी जानी जाती हैं। तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई हिट फिल्में दे चुकीं राशि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी के मजेदार पल और प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

साउथ सिनेमा के बाद अब वे फिल्म '120 बहादुर' में नजर आई थीं। फिल्म में वे इरफान खान के अपोजिट थीं। 120 बहादुर' की कहानी भी चीन के साथ हुए भारत के एक युद्ध पर आधारित थी। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

फिल्म '120 बहादुर' का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इसी के साथ ही, राशि जल्द ही सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही 'उस्ताद भगत सिंह' में राशि और पवन कल्याण के अलावा, इसमें श्रीलीला, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, अविनाश (केजीएफ फेम), गौतमी, और नागा महेश जैसे कलाकार हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top