विधायक विनय बिहारी ने कानून में सुधार की गुंजाइश जताई, बोले-शराब को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए

विधायक विनय बिहारी ने कानून में सुधार की गुंजाइश जताई, बोले-शराब को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए


पटना, 26 फरवरी। बिहार सरकार में शराबबंदी को लेकर सियासत तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय बिहारी ने गुरुवार को कानून में सुधार की गुंजाइश जताई।

भाजपा विधायक विनय बिहारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "शराबबंदी के प्रति मैं यही कहूंगा कि बहुत सारी जनता बोलती है कि भाजपा की सरकार या भाजपा समर्थित सरकार जिन राज्यों में है, वहां पर शराबबंदी नहीं है। वहीं सबसे अच्छा कानून गुजरात का है, तो ऐसे में सरकार गुजरात के कानून को अपना ले। मैं महाराष्ट्र में बहुत सालों तक रहा हूं, वहां पर जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर पीते हुए पाए जाते हैं और लड़खड़ाते हुए दिखाई देते हैं, उनकी करीब 5000 रुपए की एक पर्ची कट जाती है और 72 घंटों का समय दिया जाता है। जो लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, उनकी मशीन से तुरंत मौके पर ही जांच होती है और 10,000 का फाइन कट जाता है। जेल में उन्हें खिलाने-पिलाने के लिए जगह नहीं दी जाती है।"

उन्होंने कहा, "जो शराब हजारों लीटर जब्त की जाती है और धरती में दफन करके ऊपर से बुलडोजर चला देते हैं। ऐसे में क्या धरती सुरक्षित रहेगी? मुझे बहुत खराब लगता है कि जिस धरती पर हम हैं, उसमें शराब डालकर और बुलडोजर चलाकर हम बर्बाद कर रहे हैं। मेरी मांग है कि शराब को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए, जिससे राजस्व की प्राप्ति हो और किसी को किसी भी तरह की आपत्ति नहीं हो।"

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आज के समय में सरकारी खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है और सरकार केवल जुमलों की तरह सिर्फ घोषणा पर घोषणा कर रही है। रोड और बिल्डिंग का काम करने वाले लोगों का पैसा समय से भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में सरकार निश्चित रूप से दिवालिया घोषित हो गई है और केवल घोषणाओं की सरकार हो गई है। कुछ दिन में पता चलेगा कि कर्मचारियों का भी वेतन पूरी तरह से बंद हो जाएगा।"
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,848
Messages
10,885
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top