नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, सोसायटी में मचा हड़कंप

नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, सोसायटी में मचा हड़कंप


नोएडा, 26 फरवरी। नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-143 की एक सोसायटी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 12वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी।

घटना के बाद सोसायटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-142 की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नरेंद्र शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा के रूप में हुई है, जो गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-143 की एक सोसायटी का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-142 को गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति 12वीं मंजिल से कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नरेंद्र शर्मा करीब 24 घंटे पहले ही अपने भाई के पास नोएडा स्थित घर आए थे। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सेक्टर-143 स्थित एक सोसायटी में हुई इस घटना से स्थानीय निवासी स्तब्ध हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। फिलहाल, थाना सेक्टर-142 पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,833
Messages
10,870
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top