पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग को दिया भारत आने का न्योता, कहा- मजबूत होंगे रिश्ते, नया दौर शुरू

पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को भारत आने का दिया न्योता


यरुशलम, 26 फरवरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के दौरे पर राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने स्टार्टअप, शिक्षा, नवाचार, और तकनीक संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग के साथ मिलकर प्रेसिडेंसियल गार्डेन में 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग को भारत आने का न्योता भी दिया।

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति जी, आपने जिन उम्दा शब्दों के साथ हमारा स्वागत किया, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। मैं देख रहा हूं कि कल से जिस तरह से मेरा और मेरी डेलिगेशन का स्वागत सम्मान हुआ है, वो भारत के प्रति इजरायल के दिलों में जो गहरा लगाव है, उसका प्रतिबिंब है और इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "आपने सही कहा कि भारत और इजरायल का संबंध अनेक क्षेत्रों में बड़ी मजबूती के साथ काम आ सकता है। विज्ञान, इनोवेशन, शैक्षणिक संस्थान, और कुछ चीजों में तो आप लोगों को महारथ हासिल है, जैसे पानी और खेती के संबंध में। भारत इजरायल की बहुत सी अच्छी चीजों को आज भी, खासकर खेती में, लागू करने का प्रयास करता है और उसके अच्छे परिणाम भी निकल रहे हैं।"

पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता देते हुए कहा, "मुझे खुशी है कि मुझे आपसे पहले भी कई जगहों पर मिलने का मौका मिला है। मैंने आपके विचारों की स्पष्टता सुनी है। भारत के प्रति आपके मान-सम्मान का भाव देखा है, इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। भारत के लोग आपका स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इसलिए मैं विशेष रूप से भारत आने का निमंत्रण देता हूं। मैं आपसे आग्रह करूंगा कि सिर्फ दिल्ली आकर वापस मत जाना, कुछ समय ज्यादा निकालना ताकि भारत के अन्य कुछ संस्थानों को भी, वहां के लोगों को भी आपका स्वागत करने का मौका मिले।"

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा, "मैं आपके होशियार युवा भारतीय स्टूडेंट्स को इजरायल में पढ़ने के लिए आने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। मैं इजरायली स्टूडेंट्स को भारत में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। इजरायल और भारत के बीच यह कनेक्टिविटी पूरी जियोस्ट्रेटेजिक स्थिति को ग्लोबल साउथ के फायदे के लिए बदल सकती है। हम जानते हैं कि आप कई क्षेत्रों में दुनिया को लीड करते हैं और हम बहुत भावुक और उत्साहित हैं कि आप यहां हमारे साथ हैं।"

इससे पहले राष्ट्रपति हर्जोग ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां दिखाई गईं। एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए, राष्ट्रपति हर्जोग ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के लोग खुले हाथों से आपका स्वागत करते हैं। मैं आज येरुशलम में आपकी मेजबानी करने का इंतजार कर रहा हूं!"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top