शमा मोहम्मद का PM पर वार: अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में ABVP के प्रदर्शन पर क्यों मौन हैं, क्या यह निंदनीय नहीं

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के प्रोटेस्ट की निंदा होनी चाहिए: शमा मोहम्मद


नई दिल्ली, 26 फरवरी। बेंगलुरु की अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि जब एआई समिट में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया तो उसे देश को बदनाम करने की साजिश बताया गया। ऐसे में एबीवीपी के प्रोटेस्ट को भाजपा क्या बताएगी?

नई दिल्ली में कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अजीम प्रेमजी एक उद्योगपति हैं, दुनिया जानती है। पीएम मोदी विदेशों में लोकतंत्र की बात करते हैं और यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट की निंदा करते हैं, लेकिन जिस तरह से अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में एबीवीपी ने विरोध जताया, उसे भाजपा के लोग क्या कहेंगे? क्या इससे भारत की छवि खराब नहीं होती है? क्या इसे देखकर भारत में निवेश आएगा? मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि वह इस घटना की निंदा क्यों नहीं कर रहे हैं।

नेतन्याहू द्वारा पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा कि जो वहां जाता है, वह उनका अच्छा दोस्त हो जाता है। इजरायल डिफेंस फोर्स अभी भी लोगों को मार रहे हैं। क्या हो रहा है? वहां तो घर भी नहीं हैं। गाजा में बाहर से अंदर आने के लिए मना किया गया है। प्रधानमंत्री गलत समय पर वहां गए हैं। इस समय जाना नहीं चाहिए था। आपको भी पता है, सबको पता है कि नेतन्याहू वॉर क्राइम्स के लिए जिम्मेदार हैं, तो पीएम मोदी का यह दौरा गलत है।

उन्होंने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कहा कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन कोई संवेदनशील मामला नहीं है, लोग प्रदर्शन करते हैं। एआई समिट में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। लोग टी-शर्ट पहनकर गए थे। उसको गिरफ्तार करना और पुलिस रिमांड पर भेजना गलत है। हम यूथ कांग्रेस के साथ हैं।

शमा मोहम्मद ने एनसीईआरटी किताब विवाद पर कहा कि इसमें मैंने जो सुना और पढ़ा है, इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है, लेकिन हर जगह भ्रष्टाचार होता है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के वीडियो पर संज्ञान क्यों नहीं लिया है?
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,822
Messages
10,859
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top