तापसी पन्नू की 'अस्सी' देख जावेद अख्तर हुए मुरीद! बोले- यह फिल्म नहीं, दिलों को छूने वाली कहानी है

जावेद अख्तर को भा गई तापसी पन्नू की 'अस्सी', फिल्म को बताया दिलों को छू लेने वाली कहानी


मुंबई, 26 फरवरी। सामाजिक-राजनीतिक और रियलिस्टिक फिल्मों के लिए हिंदी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म धीमी कमाई कर रही है, लेकिन फिर भी फैंस के दिलों पर छाप छोड़ रही है।

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर नेसमाज की कड़वी और गंदी मानसिकता पर चोट करती फिल्म 'अस्सी' की तारीफ की है।

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' देशभर में महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की सच्चाई को उजागर करती है। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा से लेकर पीड़िता को उस दौरान किन चीजों का सामना करना पड़ता है, इन सभी पहलुओं को बारीकी से दिखाया गया है। यही वजह है कि फिल्म गीतकार जावेद अख्तर के दिल में उतर चुकी है। गीतकार ने फिल्म की तारीफ कर लिखा कि अस्सी ऐसी कहानी है, जो एक तरफ इमोशनल पहलू को छूती है और दूसरी तरफ लोगों के दिल को। फिल्म को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है, जो कई सवालों के जवाब देती है।

वहीं कुकिंग शो मास्टर शेफ के जज रणवीर बरार ने भी फिल्म की खुलकर तारीफ की और कहा कि विजुअली फिल्म को बहुत मजबूत तरीके से बनाया गया है, जो आपको सोचने पर मजबूर करती है।

सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही 'अस्सी' को अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे और तीसरे दिन 3.20 करोड़ रुपए की कमाई की। पहले हफ्ते फिल्म 4.20 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है। हालांकि, सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई।

अब तक फिल्म 6.30 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 30 करोड़ है। बजट के हिसाब से फिल्म अभी तक एक चौथाई भी कमाने में कामयाब नहीं रही है, फिर भी लोग फिल्म की तारीफ से खुद को रोक नहीं पा रहे। माना जा रहा है कि फिल्म के फ्लॉप होने का कारण फिल्म का ठीक तरीके से प्रचार नहीं करना है। फिल्म व्यापार विशेषज्ञ की मानें तो अस्सी में स्टार पावर की कमी है और फिल्म का प्रमोशन भी सही तरीके से नहीं किया गया।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,801
Messages
10,838
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top