पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स! जदयू नेता ने बताया- यह वैश्विक साख का प्रमाण, विपक्ष के लिए चुनौती

पीएम मोदी की वैश्विक लोकप्रियता का प्रमाण है 100 मिलियन फॉलोअर्स: जदयू नेता नीरज कुमार


पटना, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया है। उनकी तुलना में विपक्षी दलों के नेता बहुत पीछे छूट चुके हैं। पीएम मोदी की इस उपलब्धि को बड़ा बताते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नई जेनरेशन इंस्टाग्राम से कनेक्ट हो रही है। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर हासिल करना एक बड़ी अचीवमेंट है। पीएम मोदी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे हैं। विश्वभर में उनकी साख है और उनकी लोकप्रियता की वजह से ही आज सोशल मीडिया पर उन्हें इतने लोग चाहते हैं। ऐसे में उनके फॉलोअर्स जरूर बढ़ेंगे। अब चुनौती विपक्ष के लिए है। वह पीएम मोदी से कितना पीछे खड़े हैं या फिर नीचे से सबसे आगे हैं? इसी के बीच तुलना होगी।

पीएम मोदी के दो दिवसीय इजरायल दौरे को लेकर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी है, जिसमें इजरायल की मजबूत स्थिति ह, और दोनों देश इस क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ सहयोग करते रहते हैं।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स होने पर आरएलएम विधायक माधव आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। यह दुनिया के हर कोने तक फैली हुई है। यह स्वाभाविक है कि उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर माधव आनंद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को बिहार के लोगों से बहुत प्यार है। हम सब जानते हैं कि जब भी वे आते हैं, बिहार के लिए योगदान देते हैं और अलग-अलग योजनाओं का रिव्यू करते हैं। लोगों के लिए उनका प्यार बना हुआ है और हम उम्मीद करते हैं कि यह बना रहेगा। जब भी केंद्रीय गृह मंत्री बिहार आते हैं तो बहुत अच्छा लगता है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
10,729
Messages
10,766
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top