विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मेले में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 'जय श्री श्याम' से गूंजा आसमान, श्रद्धालु निहाल

खाटू श्याम के दरबार पर भक्तों का मेला, दर्शन कर आनंदित महसूस कर रहे श्रद्धालु


सीकर, 26 फरवरी। फाल्गुन मास में 10 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध सीकर स्थित बाबा श्याम के मेले में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है।

रींगस से खाटूश्याम मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर भक्तों का अद्भुत मेला देखने को मिल रहा है, जो 'जय श्री श्याम' के नारे से गूंज उठा है। मेले को शुरू हुए चार दिन ही बीते हैं और शुरुआत के दिनों में 7 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और आने वाले समय में संख्या बढ़ने वाली है। इसी क्रम में बाबा के दर्शन कर भक्त आनंदित महसूस कर रहे हैं।

खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर भक्त बहुत प्रसन्न हैं और प्रशासन की व्यवस्था की तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मेले को देखते हुए प्रशासन की तरफ से हर तरह की तैयारी की गई है। गुरुग्राम से बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे भक्त ने बताया कि मेले को देखते हुए मंदिर और यात्रा मार्ग से पार्किंग बहुत दूर बनाई गई है, जिससे भक्तों को असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जाने और आने का रास्ता भी अच्छे से तैयार किया गया है, जिससे भीड़ न बढ़े।

बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे महिलाओं के एक समूह ने बताया कि दर्शन के लिए आए भक्तों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है क्योंकि जगह-जगह पर प्रशासन की तरफ से भंडारे हो रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ पहुंची है और धीरे-धीरे बिना किसी धक्कामुक्की के हर किसी को दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। मेले के देखते हुए प्रशासन ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं।

अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वे बाबा के दर्शन करने के लिए कई मील से पैदल चलकर आ रहे हैं और उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। यह सब बाबा का आशीर्वाद है जो मेले में इतने सारे चाहने वाले उनके दर्शन के लिए आए हैं।

बता दें कि 10 दिनों तक चलने वाले मेले को देखते हुए यात्रा मार्ग पर पानी और हल्के खाने की व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के अंदर कई नई लाइनों का विभाजन भी किया गया है, जिससे दर्शन आसानी से हो सकें।

सीकर के खाटू श्याम मंदिर की ख्याति बहुत ज्यादा है। माना जाता है कि जो अपने जीवन से हार चुका है, उसे खुद बाबा सहारा देते हैं, और यही वजह है कि भक्त 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' का जयकारा भी लगाते हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top