टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार: वसीम अकरम का दिल टूटा, चेहरे पर साफ दिखी हताशा

टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की हार से मिली निराशा को वसीम अकरम नहीं छुपा पाए


नई दिल्ली, 26 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ ही श्रीलंका विश्व कप से बाहर हो गई। श्रीलंका की हार के साथ ही पाकिस्तान भी विश्व कप से बाहर होने के और नजदीक पहुंच गया है।

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम टी20 विश्व कप 2026 की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। पाकिस्तान के विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन और टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के खतरे की चिंता और निराशा को अकरम छुपा नहीं पा रहे हैं।

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपने सुपर-8 के मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस समय कमेंट्री बॉक्स में मौजूद अकरम के चेहरे पर निराशा स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी। अकरम के चेहरे की हताशा ने पूरी तरह पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति को बयां कर दिया।

वसीम अकरम उन खिलाड़ियों में रहे हैं जिनकी मौजूदगी में पाकिस्तान क्रिकेट ने अपनी ऊंचाई देखी है। 1992 के विश्व कप विजय में अकरम की अहम भूमिका रही थी, और 1999 के विश्व कप में पाकिस्तान अकरम की कप्तानी में ही फाइनल में पहुंची थी। अकरम का नाम दुनिया के महानतम तेज गेंदबाज के रूप में लिया जाता है। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। वहीं, वह पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दुनियाभर के क्रिकेटरों के बीच अकरम का सम्मान है। ऐसे क्रिकेटर के लिए अपनी टीम, जो वनडे और टी20 विश्व कप जीत चुकी है, का लगातार कई वर्षों से निराशाजनक प्रदर्शन निश्चित रूप से चिंताजनक है।

अगर पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में स्थिति पर बात करें तो टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करती है और पाकिस्तान श्रीलंका पर अपने आखिरी मैच में बड़ी जीत दर्ज करती है, तो संभव है पाकिस्तान विश्व कप के शीर्ष-4 के लिए क्वालीफाई कर जाए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top