मदरसों पर टिप्पणी से बवाल: सुरेंद्र राजपूत बोले- नितेश राणे मानसिक रूप से अस्थिर, तुरंत हों गिरफ्तार

नितेश राणे मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं : सुरेंद्र राजपूत


लखनऊ, 26 फरवरी। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राणे मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं और लगातार देश के संविधान के खिलाफ तथा बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।

उन्होंने ने कहा कि इन्हीं मदरसों से निकलकर तमाम मौलाना और मौलवियों ने जंग ए आजादी में हिंदुस्तान को आजाद कराने का काम किया है। इस तरह की बात करके मदरसों को आतंकी अड्डे बताकर नितेश राणे देश के संविधान का मजाक बना रहे हैं।

सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को न तो विधानसभा में रहने का अधिकार है और न ही मंत्री पद पर बने रहने का। उन्होंने राणे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी की।

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मालेगांव में नमाज अदा करने के विवाद और राज्य के मदरसों को लेकर बयान दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के मदरसे आतंकवादियों के अड्डे बन गए हैं और वे मुख्यमंत्री से राज्य के सभी मदरसों को बंद करने की मांग करेंगे।

राणे ने कहा था कि आने वाले दिनों में वह इस मुद्दे पर कार्रवाई की अपील करते हुए सरकार से तुरंत कदम उठाने का आग्रह करेंगे।

दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनसीईआरटी की कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय में न्यायपालिका पर कथित भ्रष्टाचार के उल्लेख को लेकर स्वतः संज्ञान लेने पर भी सुरेंद्र राजपूत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान की छवि बदलने और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

राजपूत ने कहा कि जो संस्था संविधान की रक्षा करती है, उसी सर्वोच्च न्यायालय और उसके न्यायाधीशों को भ्रष्ट बताकर लोगों के मन में उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार यह सब जानबूझकर किया गया कदम है ताकि संस्थाओं पर भरोसा कमजोर किया जा सके।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top