केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के सीमांचल में, अधिकारियों संग की उच्चस्तरीय मैराथन बैठक, सुरक्षा-विकास पर गहन मंथन

बिहार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की


किशनगंज, 25 फरवरी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार के सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को किशनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में बिहार के गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय भी मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया के चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे, जहां भाजपा के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर बिहार सरकार के गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, आईजी विवेकानंद, डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत समेत प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। यहां वे लोगों से मुलाकात करने के बाद किशनगंज के लिए रवाना हो गए।

शाह कल यानी गुरुवार को अररिया जाएंगे। गृह मंत्री यहां नेपाल सीमा पर स्थित लेट्टी सीमा चौकी पहुंचेंगे, जहां वे सीमा सुरक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे अररिया समाहरणालय पहुंचकर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ की रोकथाम, जनसांख्यिकीय बदलाव तथा अन्य रणनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। 27 फरवरी को गृह मंत्री शाह पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक बार फिर अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और बैठक करेंगे।

शाह का यह दौरा अंतरराष्ट्रीय सीमा के प्रबंधन, निगरानी तंत्र और खुफिया समन्वय पर केंद्रित माना जा रहा है। गृहमंत्री के प्रवास को लेकर पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग और केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top