इजरायली संसद में नेतन्याहू हुए मोदी के मुरीद, बोले- 'दोस्त नहीं भाई हैं', 'मोदी हग' का भी किया जिक्र

Benjamin Netanyahu


यरूशलम, 25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारों से इजरायल गुंजायमान है। इजरायली सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया और फिर स्पीकर ने हिंदी में उनका स्वागत किया। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी का सत्कार करते हुए उन्हें अपने दोस्त से ज्यादा भाई बताया। 'मोदी हग' की बात कही और नदी के किनारे उस वॉक की भी जिसमें मित्र से जूते उतारकर नंगे पैर चलने का जिक्र था।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "...मुझे आपको बताना है, नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आज यहां आपके आने से बहुत, बहुत खुश हूं। मैं आपके यहां आने से इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इजरायल के एक महान दोस्त, भारत-इजरायल गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के तौर पर हुआ। यरूशलम में आपका स्वागत है, मेरे प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके खास प्रतिनिधिमंडल का।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं लगभग यह कहने की हिम्मत करूंगा, एक दोस्त से ज्यादा आप मेरे भाई हैं। जब आप पिछली बार यहां थे,हम दोनों, मेडिटेरेनियन कोस्ट पर थे, और मैंने कहा, क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चले जाएं?... हम पानी पर नहीं चले, लेकिन हमने तब से चमत्कार किए हैं। हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है, अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है, अपनी समझ को चौगुना कर दिया है।"

नेतन्याहू ने बुधवार को एयरपोर्ट के खास पलों का भी जिक्र किया। कहा कि मैंने और मेरी पत्नी सारा ने आपका स्वागत किया और मैं आपके गले कस कर मिला। दुनिया जिसे 'मोदी हग' कहती है उसकी अनुभूति की।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संसद में अपने भाषण के दौरान मोदी को ग्रेट फ्रेंड और नेता बताया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी इजरायल के महान दोस्त हैं, उनका इजरायल आना गर्व की बात है। पीएम मोदी का दिल की गहराई से शुक्रिया।"

इससे पहले इजराइली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने हिंदी में पीएम मोदी का नेसेट में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यरुशलम में आपका स्वागत है। वो बोले, आज संसद के अध्यक्ष के रूप में मुझे यह सौभाग्य प्राप्त है कि मैं भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में संसद को संबोधित करते हुए उनका स्वागत कर रहा हूं और एक बार फिर इतिहास रच रहा हूं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top