यरूशलम, 25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में इजरायली सासंदों में गजब का उत्साह दिखा। जैसे ही पीएम मोदी संसद में दाखिल हुए सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया फिर संसद मोदीमय हो गई और मोदी-मोदी के नारों से गूंज गई।
स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का वाहक बताया और उन्हें दुनिया का महान नेता बताया। उन्होंने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा, 'नेसेट में आपका स्वागत है।'
इससे पहले एक पल ऐसा भी आया जब नेसेट के एंट्रेंस से गुजरते हुए नेतन्याहू को पीएम मोदी के साथ इजरायल के मुश्किल पॉलिटिकल माहौल के बारे में मजाक करते हुए सुना गया। जिसमें वे भारत की “डेढ़ अरब [लोगों] के देश के लिए तीस पार्टियां, और [इजरायल की] 10 मिलियन के लिए 13 पार्टियों” की तुलना करते हैं। आप हमारी समस्या देखते हैं? आप बेहतर हालत में हैं।” जवाब में पीएम मोदी हंसते हुए देखे गए।
इसके बाद भारतीय प्रीमियर नेसेट की ऑफिशियल गेस्टबुक पर साइन करने के लिए चागल हॉल में रुके। हॉल में ही, नेतन्याहू और मोदी इज़राइली और भारतीय झंडे लहराते हुए उत्साही बच्चों के एक ग्रुप का अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेता नेसेट स्पीकर आमिर ओहाना के ऑफिस में पहुंचे।
बाद में नेसेट में पहुंचे। जहां उन्हें महान नेता बताया।
बता दें, पीएम नेतन्याहू के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। तय कार्यक्रमानुसार दोनों के बीच एक छोटी सी मुलाकात हुई।
गुरुवार सुबह दोनों 'मित्र' 'याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर' जाएंगे। आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं। इजरायली पीएमओ के अनुसार, सुबह 11 बजे, वे किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे, जिसके बाद दोनों के समक्ष (हस्ताक्षर किए गए) "पहले से तैयार समझौते" का आदान-प्रदान किया जाएगा और इसके बाद मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।
पीएम मोदी की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।