एम्स में नर्सिंग ऑफिसर बनने का शानदार मौका! 2,551 पदों पर बंपर भर्ती, 16 मार्च तक करें आवेदन

एम्स में 2,551 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस) । मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है।

एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नॉर्सेट-10 के तहत कुल 2,551 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च की शाम 5 बजे तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

नर्सिंग ऑफिसर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से होना चाहिए। इसी के साथ अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 9,300 से 34,800 रुपए प्रति महीने होगी। उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 16 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। जहां जनरल/ओबीसी को 3,000 और एससी/एसटी/ईडब्लूएस कैंडिडेट्स को 2,400 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

एम्स की ओर से नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन, सीबीटी-1 और सीबीटी-2 के आधार पर किया जाएगा, जो निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 11 और 30 अप्रैल को आयोजित होगी।

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

वहां फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top