चन्नी का केंद्र पर बड़ा आरोप: 'प्रदर्शन करना युवा का हक, इसे देशद्रोही कहकर क्या तानाशाही थोप रही सरकार?'

चरणजीत सिंह चन्नी का केंद्र से सवाल-प्रदर्शन करना युवा का अधिकार, उसे कैसे कह सकते हैं देशद्रोही


नई दिल्ली, 25 फरवरी। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना हर युवा का अधिकार है, इसे आप देशद्रोही कैसे कह सकते हैं?

दिल्ली में आयोजित हुएएआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया। इस प्रोटेस्ट के बाद से भाजपा और पीएम मोदी कांग्रेस पर हमलावर रहे। भाजपा नेताओं ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शर्मनाक कहते हुए उन्हें देशद्रोही तक बताया।

मंगलवार को दिल्ली पुलिस द्वारा यूथ कांग्रेस के चीफ उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया गया। इसको लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वर्तमान सरकार देश को लोकतंत्र से हटाकर डिक्टेटरशिप की ओर धकेल रही है। सरकार तानाशाही पर उतर आई है। जो युवा प्रदर्शन करता है, उसे देशद्रोही बताया जाता है। वर्तमान सरकार की स्थिति यह हो गई है कि वे अपने खिलाफ आवाज सुन नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि युवा सड़कों पर हैं। रोजगार नहीं मिल रहा है, तड़प रहे हैं और प्रदर्शन करते हैं तो सरकार द्वारा उन्हें देशद्रोही बताया जाता है। यूथ कांग्रेस के चीफ और उनकी टीम को अंदर रखा है। हम इसका विरोध करेंगे और देश को 'काले अंग्रेजों' से मुक्त कराएंगे।

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने यूथ कांग्रेस के चीफ उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस ने सिर्फ डेमोक्रेटिक और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया था, जिससे प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार हिल गई हैं और उन्होंने पावर का इतना बुरा गलत इस्तेमाल किया है। हम अपने यूथ कांग्रेस लीडर्स के साथ खड़े हैं जिन्होंने सरकार को ठीक वहीं चोट पहुंचाई है जहां उसे सबसे ज्यादा दर्द हो।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top