कपिल के क्लासरूम में पहुंचे देश के सबसे बड़े गुरु, जब शिक्षा और हंसी का हुआ ऐसा अनूठा मिलन

जब क्लासरूम बना 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का मंच, शिक्षा और हंसी का दिखा अनोखा संगम


मुंबई, 25 फरवरी। जब मनोरंजन के शो में पढ़ाई और त्योहार एक साथ मिल जाएं तो नजारा कुछ अलग ही बन जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखने को मिला, जहां मंच एक रंगीन क्लासरूम में बदल गया। इस खास एपिसोड में देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षक नितिन विजय यानी एनवी सर, अलख पांडे और खान सर मेहमान के तौर पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।

नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर साझा की गई एपिसोड की झलक में होस्ट कपिल शर्मा ने बातचीत की शुरुआत शिक्षकों के संघर्ष और सफर से की। कपिल ने बताया कि खान सर को करीब 1.7 करोड़ रुपए का बड़ा ऑफर मिला था और अलख पांडे को एक ब्लैंक चेक तक ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने पैसों से ज्यादा अपने छात्रों को चुना।

इस पर खान सर और अलख पांडे ने कहा कि उनका मकसद हमेशा यही रहा है कि पढ़ाई हर बच्चे तक पहुंचे, चाहे वह किसी भी हालत में क्यों न हो।

जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, माहौल और मस्तीभरा हो गया। होली का रंग चढ़ते ही पढ़ाई की थ्योरी मस्ती में बदल गई। इसी दौरान कृष्णा अभिषेक एक वैज्ञानिक के किरदार में नजर आए। उनका अंदाज इतना फनी था कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

इसके बाद मंच पर कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर की सास-बहू जोड़ी ने एंट्री ली। दोनों ने केमिस्ट्री के चैप्टर को घरेलू नोकझोंक और मजेदार तानों के साथ इस तरह पेश किया कि पूरा स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा।

होली का असली जश्न तब शुरू हुआ जब सुनील ग्रोवर ने अपना नया होली गीत 'इट इज ए होली' गाया। गाने के साथ ही मंच रंगों, नाच और मस्ती से भर गया। कलाकारों के साथ-साथ शिक्षक और दर्शक भी इस जश्न का हिस्सा बन गए।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,940
Messages
11,977
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top