उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय बाजार में मामूली तेजी; मेटल और ऑटो स्टॉक्स ने संभाली कमान, निवेशकों को मिली राहत

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, मेटल और ऑटो स्टॉक्स चमके


मुंबई, 25 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,276.07 और निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,482.50 पर बंद हुआ।

दिन के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों ने बाजार को मजबूत बनाने का काम किया है। इससे सेंसेक्स 82,957.91 के स्तर तक पहुंच गया, लेकिन सत्र के अंत में बड़े लार्जकैप शेयरों में बिकवाली के कारण यह 82,276 पर आकर बंद हुआ।

बाजार को संभालने का काम मेटल और ऑटो स्टॉक्स ने किया। निफ्टी मेटल 2.70 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो और फार्मा 1.85-1.85 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी हेल्थकेयर 1.59 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.57 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 1.35 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.93 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक 0.39 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.30 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.25 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 339.75 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,406.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 160.05 अंक या 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,118.70 पर था।

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएल, इंडिगो, सन फार्मा, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बीईएल, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर थे। एसबीआई, इटरनल, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लूजर थे।

बाजार के जानकारों का कहना है कि आज की तेजी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी की अहम भूमिका है। कल की बड़ी की बड़ी गिरावट में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी।

इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार के लिए बदल रहा है। यह बाजार में सकारात्मक धारणा को बढ़ा रहा है।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
10,413
Messages
10,450
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top