जैकी श्रॉफ ने 'भिडू' डैनी डेन्जोंगपा को जन्मदिन की बधाई दी, खास वीडियो में दिखाई उनके फिल्मी सफर की झलक

जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में डैनी को दी जन्मदिन की बधाई, खास वीडियो के साथ विश किया बर्थडे


मुंबई, 25 फरवरी। मनोरंजन जगत में डैनी डेन्जोंगपा ने संघर्ष और लगन के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खासतौर पर खलनायक की भूमिकाओं में उन्होंने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि वे हिंदी सिनेमा के चर्चित और प्रभावशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

बीते जमाने में विलेन के रूप में नाम स्थापित करने वाले अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे मौके पर उनके दोस्त और सह-कलाकार अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी।

जैकी ने स्टोरीज सेक्शन पर डैनी की तस्वीरों का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में डैनी के सफर को दिखाया गया है कि पहले वे कैसे दिखते थे और धीरे-धीरे उन पर कितना बदलाव आया। अभिनेता ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, डैनी डेन्जोंगपा।"

बता दें कि दोनों ने 80 और 90 के दशक की कई एक्शन और ड्रामा फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों का दिल जीता है। दोनों ने 'दिलजला', 'वर्दी', 'इज्जत', '1942: ए लव स्टोरी', और 'संग्राम' जैसी फिल्मों में काम किया है।

डैनी की बात करें तो वे सिक्किम के रहने वाले हैं। उनका असल में नाम त्शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा था। बताया जाता है कि अभिनेता को डैनी नाम उनकी दोस्त और सहपाठिका जया भादुड़ी (बच्चन) ने दिया था, क्योंकि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में उनके नाम का उच्चारण करना मुश्किल था।

भले ही डैनी को कई लोग विलेन के तौर पर जानते हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म 'मेरे अपने' से पॉजिटिव किरदार से की थी। 1973 में उन्होंने बी आर चोपड़ा की फिल्म 'धुंध' में पहली बार नेगेटिव कैरेक्टर प्ले कर सुर्खियां बटोरी। डैनी ने 1990 तक करीब 190 फिल्में कीं। हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट के साथ 2003 में उनके द्वारा अभिनीत फिल्म 'सेवन ईयर्स इन तिब्बत' को बहुत सराहा गया था।

डैनी के हिंदी सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्हें साल 2003 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top