ग्रेटर नोएडा के लुक्सर हत्याकांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन बदमाश दबोचे, एक की तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा: लुक्सर हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


ग्रेटर नोएडा, 25 फरवरी। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर में हुए चर्चित नितिन हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी सचिन अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 फरवरी 2026 को ग्राम लुक्सर निवासी नितिन पुत्र फिरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने तत्काल विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पता चला कि घटना में शामिल आरोपी मोनू पुत्र सुखवीर ग्राम पुआरी में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी मोनू ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मोनू गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों राजेश घंघौला और नितिन को भी गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। वहीं मुख्य आरोपी सचिन अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
10,262
Messages
10,299
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top