एफआईएच प्रो लीग: जीत की दहलीज पर आकर फिसला भारत, शूटआउट में स्पेन से 3-4 से मिली हार

एफआईएच प्रो लीग: स्पेन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद शूटआउट में भारत 3-4 से हारा


होबार्ट, 25 फरवरी। एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग में भारतीय हॉकी टीम को स्पेन के खिलाफ शूटआउट में 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

59वें मिनट तक भारतीय टीम मनिंदर सिंह के गोल की बदौलत 1-0 से आगे चल रही थी। हालांकि, ब्रूनो फॉन्ट के आखिरी समय में किए गए गोल की वजह से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया, और भारतीय टीम को शूटआउट के लिए मजबूर होना पड़ा।

स्पेन ने मैच में जोरदार शुरुआत की और भारतीय टीम के डिफेंस को परखा। स्पेन को चौथे मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ड्रैग-फ्लिक को भारतीय गोलकीपर मोहित ने आराम से बचा लिया। स्पेन को मैच के आठवें मिनट में लगा कि उन्होंने बढ़त बना ली है, लेकिन जोस बास्टेरा का गोल नामंजूर कर दिया गया।

भारत को 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित रोहिदास की ड्रैग-फ्लिक को स्पेनिश गोलकीपर लुइस कैलजाडो ने रोक दिया, जिससे पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका।

भारत को मैच के 19वें मिनट में सफलता मिली। स्पेनिश खिलाड़ी को मात देते हुए कप्तान हार्दिक सिंह ने मनिंदर को बेहतरीन पास दिया। मनिंदर ने बिना कोई गलती किए टॉमहॉक को नेट में मारकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। स्पेन को इस गोल के ठीक बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन पेपे कुनिल का शॉट सूरज करकेरा ने बचा लिया।

करकेरा ने कुछ देर बाद एक और शानदार बचाव करके बस्टेरा के गोल करने के प्रयास को नाकाम किया। अभिषेक ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत की बढ़त को 2-0 करने का प्रयास किया, लेकिन हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 ही रहा।

तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने भारत के डिफेंस पर दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया। स्पेन को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन मोहित ने दोनों ही बार बेहतरीन बचाव किया। क्वार्टर के अंतिम क्षणों में फोर्टुनो को ग्रीन कार्ड मिलने के बाद स्पेन की टीम 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई। भारत ने 44वें मिनट में लगभग फायदा उठा लिया था, लेकिन जुगराज सिंह के पेनल्टी कॉर्नर स्ट्राइक के खिलाफ कैलजाडो ने अच्छा बचाव किया।

45वें मिनट में संजय को ग्रीन कार्ड मिलने के बाद आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। स्पेन ने जल्दी ही एक पेनल्टी कॉर्नर जीता, लेकिन करकेरा एक बार फिर चट्टान की तरफ गोल पोस्ट के सामने खड़े रहे। विष्णुकांत सिंह ने 52वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर जीता, पर रोहिदास उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।

जब भारत समय कम करने की कोशिश कर रहा था, तो 59वें मिनट में एक महंगी डिफेंसिव चूक ने ब्रूनो फॉन्ट को शानदार बराबरी का गोल करने का मौका दिया। स्पेन ने आखिरी 13 सेकंड में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर जीते, लेकिन वे भारत के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे और रेगुलर टाइम 1-1 से बराबर रहा।

इसके बाद हुए शूटआउट में अभिषेक और हार्दिक सिंह की चूक महंगी पड़ी, और भारत 3-4 से हार गया। भारतीय टीम को इस कड़े मुकाबले में सिर्फ एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा, और इस कड़े मुकाबले से उसे सिर्फ एक पॉइंट मिला। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को एफआईएच मेंस प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट लेग के चौथे गेम में ऑस्ट्रेलिया से होगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top