बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित बस ने पिकअप और ई-रिक्शा को रौंदा, चार की दर्दनाक मौत

बिहार: भागलपुर में अनियंत्रित बस ने पिकअप वैन और ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार की मौत


भागलपुर, 24 फरवरी। बिहार के भागलपुर के नवगछिया में मंगलवार की शाम अनियंत्रित बस के पहले पिकअप वैन और फिर एक ई-रिक्शा में टक्कर मार देने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास नेशनल हाईवे-31 पर हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस ने पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी और फिर एक ई-रिक्शा को रौंद दिया।

इस घटना में ई-रिक्शा पर सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह से आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में पिकअप वैन के भी लोग शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों में तीन लोग कटिहार जिले के समेली और एक व्यक्ति खगड़िया जिले के मानसी का रहने वाला बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने खाली करवाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की स्पीड तेज होती है और यात्रियों की तलाश में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है, जिससे आए दिन दुर्घटना होती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top