टी20 वर्ल्ड कप: साहिबजादा फरहान ने खेली दमदार पारी, पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर बनाए 164 रन

टी20 वर्ल्ड कप: साहिबजादा फरहान ने खेली दमदार पारी, पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर बनाए 164 रन


पल्लेकेले, 24 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब महज 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान सलमान आगा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, 27 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद बाबर आजम और साहिबजादा फरहान ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला।

बाबर-फरहान ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बाबर 24 गेंदों का सामना करने के बाद 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फरहान ने टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए एक और अर्धशतक लगाया। फरहान 45 गेंदों का सामना करने के बाद 63 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। फखर जमान ने आगाज तो दमदार किया, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। फखर को 25 रनों के स्कोर पर आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा।

उस्मान खान ने एक बार फिर निराश किया और वह महज 8 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, शाहीन अफरीदी 2 रन बनाकर आउट हुए। शादाब खान ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 23 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,196
Messages
10,233
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top