बिहार में 25 हज़ारी इनामी कुख्यात बदमाश राहुल सिंह गिरफ्तार, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई वारदातों का था आरोपी

बिहार: लूट, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 25 हजार रुपए का इनामी राहुल सिंह गिरफ्तार


सहरसा, 24 फरवरी। बिहार के सहरसा जिले में पुलिस फरार वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस बीच पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली, जब लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों का आरोपी और 25 हजार रुपए का इनामी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि जिले में वांछित आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राहुल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

बताया गया कि महिषी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के एक मामले में राहुल सिंह की तलाश चल रही थी। आरोप है कि राहुल और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता के घर जाकर मारपीट की थी, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

मामले में गिरफ्तारी के डर से यह घटना के उपरांत बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला आसूचना इकाई एवं महिषी थाना पुलिस को शामिल किया गया।

विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह महिषी थाना के महपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर हत्या के प्रयास एवं मद्यनिषेध से संबंधित कांडों में वांछित रहा है।

सहरसा जिले के अंतर्गत इसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मुख्यतः आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट सहित अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है तथा इसके अन्य सहयोगियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top