आतंकी हमले में शीर्ष अधिकारी की मौत पर पुतिन सख्त, FSB को आदेश- सुरक्षा बढ़ाओ, दुश्मन का करें मुंहतोड़ जवाब

Putin


मास्को, 24 फरवरी। मास्को में मंगलवार तड़के पेट्रोलिंग वाहन पर आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी की मौत हो गई। पिछले तीन-चार महीनों से सेना या पुलिस के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाए जाने की वारदातों में इजाफा हो रहा है। अब इस पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी फिक्र जाहिर की है।

मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने देश की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही एफसीबी को आदेश दिया कि वह शीर्ष अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाए।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को एफएसबी सिक्योरिटी सर्विस को यूक्रेनी हमलों के जवाब में रूस के एनर्जी और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश भी दिया।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूस की फेडरल सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ हुई इस बैठक में पुतिन ने कहा, "दुश्मन रणनीतिक हार न झेल पाने के कारण आतंकवाद पर उतर आए हैं, जिसमें शहरों पर हमले, इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान और अधिकारियों की हत्याएं शामिल हैं। पुतिन ने एजेंसियों से 'एंटी-टेरर प्रोटेक्शन' मजबूत करने, महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने और पब्लिक प्लेस की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। "

ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द गार्डियन के अनुसार, इसी दौरान पुतिन ने कहा कि "रूस में आतंकवादी हमलों की संख्या बढ़ गई है" और अधिकारियों को राज्य की सीमा को मजबूत करने के लिए "गंभीर अतिरिक्त कदम" उठाना जरूरी है।

उनकी यह टिप्पणी एक दिन बाद आई जब एक आदमी ने सेंट्रल मॉस्को में एक पुलिस पेट्रोल कार के बगल में एक विस्फोटक डिवाइस में धमाका किया। यह एक आत्मघाती हमला था जिसमें एक अफसर की मौत हो गई। इस हमले में घायल दो अन्य पुलिकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुतिन ने दावा किया कि हमलावर को ऑनलाइन भर्ती किया गया था, उसे एक एक्सप्लोसिव डिवाइस दिया गया, और फिर “दूर से ही धमाका” करा दिया गया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top