भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के लिए घातक: उमंग सिंघार बोले- मध्य प्रदेश में 11% गिरे कपास के दाम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से मध्य प्रदेश में कपास के दाम गिरे : उमंग सिंघार


भोपाल, 24 फरवरी। मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद मध्य प्रदेश में कपास के दामों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। वह यहां किसानों की समस्याओं को लेकर किसान महापंचायत लगा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापारिक समझौता देश के साथ मध्य प्रदेश के किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला है। सवाल उठता है कि जब बाहर से फसल सस्ती आएगी तो क्या यहां के समर्थन मूल्य में गिरावट नहीं होंगी।

उमंग सिंघार ने कहा कि जिस दिन अमेरिका के साथ डील हुई, उसी दिन कपास के भाव 11 प्रतिशत गिर गए थे। मध्य प्रदेश के सरसों के किसानों का क्या होगा, सोयाबीन के किसानों का क्या होगा, और कपास के किसानों का क्या होगा? ये तमाम ऐसे मुद्दे हैं जो पूरे देश के मुद्दे हैं। किसानों का मुद्दा बड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में उनकी आवाज को बुलंद करना चाहती है। देश का बड़ा वर्ग खेती-किसानी के काम में लगा हुआ है। यह फैसला किसानों के लिए दुखद है। सवाल उठ रहा है, क्यों केंद्र सरकार किसानों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रही है? किसान पहले ही कर्ज में डूबा है। राज्य के किसानों पर पौने दो लाख करोड़ का कर्ज है। सरकार इस बारे में नहीं सोचती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान की आवाज को बुलंद करने के लिए मध्य प्रदेश आए हैं। किसान महापंचायत हो रही है। देश में किसान महापंचायत की शुरुआत मध्य प्रदेश से हो रही है। किसान और युवा बाहर आएं और इसमें साथ दें क्योंकि यह कांग्रेस की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि किसान और युवा की लड़ाई है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,146
Messages
10,183
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top