'शतक' दिखाती है संघ की सौ साल की सच्ची कहानी! वीर कपूर बोले: देश सेवा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी

देश की सेवा हमारी जिम्मेदारी, 'शतक' के जरिए दिखाई संघ की सच्चाई: वीर कपूर


इंदौर, 24 फरवरी। फिल्म 'शतक: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों की तरफ से इसे काफी पसंद भी की जा रही है। हाल ही में फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में फिल्म और संघ को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "मैं खुद संघ का स्वयंसेवक हूं। यह फिल्म मैंने इस सोच के साथ बनाई थी कि सच्ची कहानी को लोगों के सामने लानी चाहिए। साथ ही, देश की सेवा करना भी हमारी जिम्मेदारी है और मैं किसी न किसी तरह से देश के लिए योगदान देना चाहता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "संघ की शुरुआत 1925 में हुई थी और अब उसने 100 साल पूरे कर लिए हैं। इस समय उसका शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। संघ ने अब तक जो भी काम किए हैं, जो संघर्ष किए हैं और समाज के लिए जो सेवा की है, उन सभी बातों को इसमें दिखाया गया है।

बता दें कि यह फिल्म संघ के 100 साल पूरे होने की कहानी को बयां करती है, जिसने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को गहराई से प्रभावित किया है।

आशीष मल्ल द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता वीर कपूर हैं और आशीष तिवारी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संघ की भूमिका, आपातकाल के कठिन समय में संगठन की सोच और समाज के लिए किए गए योगदान को फिल्म में प्रमुखता से दर्शाया गया है।

यह फिल्म आरएसएस की विचारधारा, उसके सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय योगदान को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म के जरिए आरएसएस के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया गया है। साथ ही, फिल्म के जरिए आरएसएस को लेकर भ्रम को भी उजागर किया गया है।

यह फिल्म 19 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में एडीए 360 डिग्री एलएलपी द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसके बाद फिल्म को लेकर सभी की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,123
Messages
10,160
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top