AI समिट में यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन, निशिकांत दुबे ने कहा- यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशिकांत दुबे का तंज, कहा-हम गुंडागर्दी के खिलाफ


नई दिल्ली, 24 फरवरी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ की निंदा की है। उन्होंने कहा कि हम गुंडागर्दी के खिलाफ हैं।

भाजपा सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि उनकी पार्टी गुंडागर्दी के खिलाफ है और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपक्ष लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है।

उन्होंने लिखा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का चौथा संस्करण 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह समिट पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें 91 देशों और कई वैश्विक कंपनियों ने भाग लिया। समिट के दौरान एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घोषणा की गई कि सभी सहभागी देश और कंपनियां मिलकर समावेशी एआई विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

निशिकांत दुबे ने कहा कि कार्यक्रम में 200 बिलियन डॉलर से अधिक के एआई निवेश की घोषणा की गई, जिसे भारत के डिजिटल भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। टेक दिग्गज गूगल ने भारत में एक बड़े डाटा सेंटर की स्थापना के लिए प्रतिबद्धता जताई। साथ ही भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सीधा समुद्री केबल लिंक बिछाने का भी वादा किया गया, जिससे डिजिटल कनेक्टिविटी और डेटा ट्रांसफर की गति में बड़ा सुधार होगा।

समिट का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया था। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। हालांकि 20 फरवरी 2026 को समिट स्थल पर हुई एक अप्रिय घटना की समिति ने कड़ी निंदा की और भविष्य में बेहतर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर हंगामे के बाद पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब तक इस प्रकरण में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top