बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार का विपक्ष पर रौद्र रूप: बोले- अपनी संख्या देखो, बेकार की बातें छोड़ चुप बैठो!

बिहार विधानसभा में भड़के सीएम नीतीश, विपक्षी सदस्यों से कहा- बेमतलब का नहीं बोलिए, चुप बैठिए


पटना, 24 फरवरी। बिहार में दफादार और चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दफादार और चौकीदारों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मामला इतना बढ़ गया कि इसकी गूंज बिहार विधानसभा तक पहुंची और सदन में जमकर हंगामा हुआ।

विपक्ष के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में अपनी जगह से खड़े हुए और कहा, "बेकार का हो-हल्ला मत कीजिए, आप लोग कभी कोई काम किए हैं क्या?"

नीतीश कुमार ने विपक्षी सदस्य भाई वीरेंद्र और कुमार सर्वजीत को इशारा करते हुए कहा कि चुपचाप बैठिए। नीतीश कुमार ने विपक्ष की संख्या पर भी तंज कसते हुए कहा, "आप लोग अपनी संख्या देख लीजिए और हमारी संख्या देख लीजिए। हम आपकी बातें सुनते हैं, लेकिन बिना मतलब की बातें मत कीजिए।"

इसी दौरान जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोलने लगे तो नीतीश कुमार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार लगातार विपक्ष की बात सुनती है, लेकिन बेवजह आरोप लगाने से बचें।

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों की संख्या 202 की जगह 2002 बता दी। इस दौरान नीतीश कुमार विधायकों को बार-बार मीटिंग कहते नजर आए।

सीएम ने कहा, "एक-दो बार तो हमने आप लोगों को रखकर गलती की, लेकिन आप लोग इधर-उधर करने लगे तो साथ छोड़ दिया। आपकी सरकार ने आज तक कोई काम नहीं किया है, जो भी काम हुआ है, वह हमारी सरकार के समय में हुआ है।"

नीतीश कुमार के लगातार इस एक्शन को लेकर उनके बगल की सीट पर बैठे संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी यह कहते हुए नजर आए कि बैठ जाइए। इसके बाद भी सीएम अपनी बात कह रहे थे।

हालांकि, विपक्ष के विधायकों ने हंगामा बंद किया तो नीतीश कुमार भी अपनी जगह पर बैठ गए।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top