हॉलीवुड को लगा बड़ा झटका! 'रिवेंज ऑफ द नर्ड्स' फेम रॉबर्ट कैराडाइन ने की आत्महत्या, बाइपोलर डिसऑर्डर से हारे

'लिजी मैकगायर' फेम रॉबर्ट कैराडाइन ने की आत्महत्या, बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे अभिनेता


नई दिल्ली, 24 फरवरी। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट कैराडाइन के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने 71 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली। उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वे पिछले करीब दो दशकों से बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे।

कैराडाइन परिवार के बयान के मुताबिक, ''बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि रॉबर्ट कैराडाइन अब नहीं रहे। वह हमारे आसपास के सभी लोगों के लिए रोशनी की तरह थे। हम उनके जाने से बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर से लगभग दो दशक की लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिर में हार गए। इस दुखद समय में हम आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।''

रॉबर्ट कैराडाइन को 1984 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'रिवेंज ऑफ द नर्ड्स' से वैश्विक पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनके निभाए गए किरदार लुईस स्कॉलनिक को आज भी दर्शक याद करते हैं। यह किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन बच्चों और युवाओं के बीच उन्हें खास लोकप्रियता डिज्नी चैनल की सीरीज 'लिजी मैकगायर' से मिली, जिसमें उन्होंने लिजी के पिता सैम मैकगायर का किरदार निभाया था।

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में रॉबर्ट कैराडाइन का करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने 1972 में फिल्मी करियर की शुरुआत दिग्गज अभिनेता जॉन वेने के साथ फिल्म 'द काउ बॉयज' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। फिल्म 'कमिंग होम' में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला।

रॉबर्ट कैराडाइन हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन कैराडाइन के सबसे छोटे बेटे थे। उनके भाई कीथ कैराडाइन और दिवंगत डेविड कैराडाइन भी फिल्म इंडस्ट्री के जानी-मानी हस्ती रहे हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top