रियलिटी शो 'द 50' से निकलते ही मोनालिसा ने बिखेरा ग्लैमर, हॉट तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

रियलिटी शो 'द 50' से बाहर आने के बाद मोनिलासा का दिखा ग्लैमरस अंदाज, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


मुंबई, 24 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा और हिंदी टीवी सीरियल्स की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आज के समय में एक जाना-माना चेहरा हैं, जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा शानदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं।

एक्ट्रेस ने 125 से अधिक भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु मूवी में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। मोनालिसा हाल ही में देश के एक नए और यूनिक रियलिटी शो 'द 50' से बाहर आई हैं, जिसमें उन्होंने पहली बार अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।

'द 50' शो के पैलेस से बाहर आने के बाद मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से कुछ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "डोपामाइन... बेहद जरूरी।"

मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है, जिनका जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। अभिनेत्री ने 17 जनवरी, 2017 को देश के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' हाउस में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की, जो कि खुद एक प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेता हैं।

मोनालिसा ने 'बिग बॉस 10' और टीवी सीरियल 'नजर' में मोहना राठौड़ के रूप में बड़ी पहचान बनाई। 'नजर' में उनके डायन के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसी के साथ भोजपुरी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मशहूर हस्ती बना दिया।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड व स्टाइलिश तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनका नाम सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शामिल है। वहीं, मोनालिसा की भोजपुरी जर्नी की बात करें, तो उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे सितारों के नाम शुमार हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,046
Messages
10,083
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top