ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला: 9 साल से दंगे नहीं, अब क्या करेंगे यादव?

उत्तर प्रदेश में नौ साल से दंगा नहीं हुआ, इसलिए अखिलेश यादव परेशान: ओपी राजभर


लखनऊ, 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि योगी सरकार में बीते 9 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है और विकास हो रहा है। इस बात से पूर्व सीएम अखिलेश यादव परेशान हैं।

मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को यह लग रहा है कि अब उनका क्या होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में सिर्फ उनकी जाति के लोग ही उनके साथ रह जाएंगे, मुसलमान भी उनसे अपना पीछा छुड़ा लेंगे।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि राज्य में मेट्रो का काम चल रहा है और विकास तेजी से हो रहा है। एक्सप्रेसवे बन रहे हैं और दंगे पर रोक लगी है। पिछले नौ साल में कोई दंगा नहीं हुआ, इसलिए उन्हें चिंता है कि अब उनका क्या होगा। सीएम योगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछड़े और दलित समुदायों को ऊपर उठाने और तरक्की की ओर ले जाया जा रहा है। अखिलेश यादव इसी बात से परेशान हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि 1990 में जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तो उसी पार्टी के लोगों ने उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया था। अखिलेश यादव शायद यह भूल गए हैं। उन्हें इतिहास देखना चाहिए, तब उन्हें समझ आएगा कि क्या किया गया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य को स्नान करने से पुलिस ने रोक दिया। शंकराचार्य के साथ यह अपमान तब हुआ, जब भगवाधारी हमारे मुख्यमंत्री हैं। सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है वह किसी की भी सगी नहीं है। भाजपा की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के जुल्म, ज्यादती और जुर्म के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साजिश करते हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top