भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे: कंगारुओं को डबल झटका, पेरी-गार्थ चोटिल होकर सीरीज से बाहर, अब कैसे बनेगी बात

एलीस पेरी और किम गार्थ इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर


ब्रिस्बेन, 24 फरवरी। भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का मंगलवार को आगाज हो गया है।

दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज किम गार्थ चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं।

एलिस पेरी और किम गार्थ क्वाड इंजरी (जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव) की वजह से सीरीज से बाहर हुई हैं। वनडे सीरीज के बाद उनकी रिकवरी के आधार पर टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्धता तय की जाएगी। किम गार्थ का सोमवार को स्कैन किया गया। जिसके बाद मंगलवार को उन्हें आधिकारिक तौर पर टीम से बाहर कर दिया गया। कप्तान एलिसा हीली ने टॉस के दौरान इस बात की जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ी टीम से बाहर हैं।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के वक्त ऑस्ट्रेलिया की कप्तान हीली ने कहा कि पेरी और गार्थ दोनों ही नहीं खेल पाएंगे। तीसरे टी20 मैच में उन्हें कुछ चोटें आई हैं। उनकी जगह मेगन शट और लूसी हैमिल्टन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। मेगन शट की टीम में वापसी से तेज गेंदबाजी में मजबूती आई है।

सात बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट में लंबे समय से दबदबा बनाए हुए है और भारत के खिलाफ उसका रिकॉर्ड काफी मजबूत है। वहीं दूसरी ओर, नवंबर 2025 में महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद अपना पहला वनडे खेल रही भारतीय टीम, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हासिल किए गए आत्मविश्वास को वनडे में भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

बता दें कि गाबा में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच इस सीरीज का मिजाज तय करेगा। भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर कब्जा किया है। अब वनडे सीरीज भारत जीतने में सफल होती है तो हर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम कीर्तिमान रच देगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top