बीजिंग, 23 फरवरी। सेंट्रल नेपाल के ताडिंग जिले में एक बस नदी में गिर गई। 23 तारीख की सुबह 8:00 बजे तक, इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
नेपाल में स्थित चीनी दूतावास ने कन्फर्म किया है कि हादसे में एक चीनी नागरिक घायल हुआ है और उसका इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। एक और चीनी नागरिक लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
बाद में चीनी दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना में लापता हुए उस चीनी नागरिक की मौत की पुष्टि हो गई है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यह बस पोखरा से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर त्रिसूली नदी में गिर गई। बचाव अभियान अभी भी जारी है, और एक्सीडेंट की वजह का अभी पता नहीं चला है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)