विकास पर अंधे विपक्ष को उपमुख्यमंत्री सिन्हा की खरी-खरी: 'तेजस्वी को बिहार का चौतरफा विकास क्यों नहीं दिखता'

दुर्भाग्य की बात, विपक्ष को नहीं दिख रहे विकास के कार्य: विजय सिन्हा


पटना, 23 फरवरी। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि उन्हें मौजूदा समय में प्रदेश में हो रहे विकास के कार्य नहीं दिख रहे हैं, जबकि आज की तारीख में सूबे में चौतरफा विकास से संबंधित काम हो रहे हैं।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें (तेजस्वी यादव) बिहार में हो रहे विकास के कार्य कैसे दिखेंगे? वे या तो देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाते हैं या विदेश। बिहार में हो रहे विकास कार्यों को देखने के लिए उन्हें यहां भ्रमण करना होगा। उन्हें बिहार के हर कस्बे में जाना होगा। लोगों से संवाद स्थापित करना होगा, तभी जाकर उन्हें इस बात का पता चलेगा कि किस तरह से मौजूदा समय में सरकार विकास के कार्यों को लेकर गंभीर है और किस तरह से प्रदेश में विकास के कार्य दोहरी गति से हो रहे हैं। लेकिन, अफसोस की बात है कि तेजस्वी यादव इन बातों को मौजूदा समय में राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होने की वजह से किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इससे ज्यादा अफसोस की बात हम सभी लोगों के लिए और क्या हो सकती है?

साथ ही, डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव की तरफ से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, तो तेजस्वी यादव को सामने आकर इसका संज्ञान लेना चाहिए और उन्हें यह पता करना चाहिए कि आखिर ऐसा प्रदेश में क्यों हो रहा है? लेकिन, अफसोस की बात है कि वो इस दिशा में किसी भी प्रकार का कदम उठाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है, तो हमारी सरकार फौरन ऐसे मामलों में कार्रवाई कर यह सुनिश्चित कर रही है कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो। लेकिन, यह दुर्भाग्य की बात है कि तेजस्वी यादव को यह सबकुछ नहीं दिख रहा है। ऐसी स्थिति में हम क्या ही टिप्पणी कर सकते हैं।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शराबबंदी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की समीक्षा कई बार हो चुकी है। अब पीने वाले से ज्यादा पिलाने वाले पर कार्रवाई को लेकर संशोधन किया जा चुका है। समय-समय पर हमारी सरकार इसका संशोधन कर रही है। साथ ही, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि शराबबंदी लागू थी और आगे भी रहेगी। इस दिशा में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर आज की तारीख में विपक्ष की तरफ से शराबबंदी को विफल बताया जा रहा है, तो मेरा सीधा सा सवाल है कि इसे सफल बनाने की दिशा में विपक्ष की तरफ से क्या कदम उठाया जा रहा है। जाहिर सी बात है कि इसे लेकर विपक्ष की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ये लोग सिर्फ राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर बयान दे रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

साथ ही, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा किया कि प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष या केंद्र के नेता प्रतिपक्ष दोनों ही मिलकर इस पद की गरिमा पर कुठाराघात कर रहे हैं। यह सब कुछ इन दोनों की अपरिपक्वता की वजह से हो रहा है। आज की तारीख में पूरा देश इनकी अपरिपक्वता से वाकिफ हो चुका है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,875
Messages
9,912
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top