सौरभ शुक्ला की 'जब खुली किताब': डिंपल-पंकज के दशकों पुराने रिश्ते में भूचाल, खुलेंगे प्यार-साथ के कई राज

डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर की अनोखी केमिस्ट्री लेकर आ रहे हैं सौरभ शुक्ला


मुंबई, 23 फरवरी। अभिनेता सौरभ शुक्ला जल्द ही आगामी फिल्म 'जब खुली किताब' में निर्देशक के तौर पर दिखने वाले हैं। इसमें पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया।

इसमें एक कपल की कहानी दिखाई गई है, जिनके दशकों पुराने रिश्ते में एक ऐसा खुलासा होता है, जो उनके रिश्ते को हिला देता है। जैसे-जैसे लंबे समय से छिपी सच्चाई सामने आती है, परिवार भावनाओं के तूफान में फंस जाता है, जो कभी दिल को छू लेने वाला होता है तो कभी मजेदार, नतीजतन ऐसी कहानी बनती है, जो प्यार, साथ, माफी और जिंदगीभर साथ रहने के बाद एक-दूसरे को फिर से खोजने की खूबसूरत संभावना को दिखाती है।

फिल्म की कास्ट काफी शानदार है। इसमें पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया और अपारशक्ति खुराना के साथ समीर सोनी, नौहीद साइरूसी और मानसी पारेख सपोर्टिंग रोल में हैं। अपारशक्ति खुराना एक युवा वकील के रोल में हैं, जिनका आज के जमाने का नजरिया कहानी में एक नया मोड़ लाता है। साथ में मानसी पारेख, समीर सोनी और नौहीद साइरूसी भी हैं, जो इस प्यारी फैमिली कहानी में गहराई और टेक्सचर जोड़ते हैं।

सौरभ शुक्ला ने फिल्म को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि कहानी सभी रिश्तों, इमोशंस और अनसुलझे झगड़ों को मजेदार अंदाज में पेश करती है।

उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि 'जब खुली किताब' की कहानी का मूल भाव सच्चाई है। एक ऐसी सच्चाई, जो यह सिखाती है कि सच्चाई से ही समझ और आजादी मिलती है। फिल्म में पुराने रिश्ते, कई अनकहे जज्बात, अधूरे झगड़े और छुपा हुआ अपनापन दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, "यह फिल्म उन लोगों के लिए है, जो मुश्किल हालातों में भी सच का सामना करते हैं और यह पता लगाते हैं कि प्यार सभी कमियों और मुश्किल तूफानों से भी बच सकता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म से प्रभावित होंगे और इसके किरदारों को समझेंगे।"

फिल्म को लेकर एंड टीवी की चीफ चैनल ऑफिसर और जी5 की हिंदी बिजनेस हेड, कावेरी दास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "फिल्म याद दिलाती है कि प्यार टाइमलाइन या एक्सपायरी डेट के साथ नहीं आता।"

उन्होंने कहा, "कहानी को पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े कलाकारों आगे बढ़ा रहे हों, तो दर्शकों को गर्मजोशी, हास्य और सच्ची भावनाओं का खास मेल देखने को मिलेगा। इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री और फिल्म की अलग कहानी इसे खास बनाती है। हमें गर्व है कि हम अपने दर्शकों के लिए इतनी दिल से बनाई गई कहानी लेकर आ रहे हैं।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top