मोहन यादव का वादा: खेत से कारखाने तक किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार, 2026 किसान कल्याण वर्ष में बदलेगी तकदीर

मध्य प्रदेश के किसानों की समृद्धि सरकार का लक्ष्य: सीएम मोहन यादव


भोपाल, 23 फरवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य के किसानों की समृद्धि के लिए खेत से लेकर कारखाने तक और बाग से लेकर बाजार तक' की पूरी मूल्य संवर्धन श्रृंखला को एक सूत्र में जोड़ेगा।

सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे 'कृषि मंथन एवं कृषि प्रौद्योगिकी मेला 2026' को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि किसान हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ हैं। इनके अथक परिश्रम से ही हमारे बाजार गुलजार है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। यह वर्ष प्रदेश के इतिहास में किसानों के हित और समग्र कल्याण के मामले में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह वर्ष खेत से लेकर कारखाने तक और बाग से लेकर बाजार तक' की पूरी मूल्य संवर्धन श्रृंखला को एक सूत्र में जोड़ेगा। इस वर्ष कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और इनमें वैल्यू एडिशन के लिए अधिकाधिक रोजगार आधारित उद्योगों के विकास, उन्नत किस्म के बीजोत्पादन, पशुपालन, दुग्धोत्पादन, मत्स्योत्पादन में वृद्धि सहित हर वो कदम उठाए जाएंगे, जिनसे खेती और अन्नदाताओं का विकास हो।

सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना संबंधी कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार प्रदेश में औषधीय और मसाला फसलों का उत्पादन बढ़ाने के सभी प्रयास कर रही है। जल्द ही राज्य में कृषि उत्पादन निर्यात नीति आने वाली है। कृषि में शोध कार्य भी बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही खेती-किसानी और फल-फूलों की खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए कोई कसर नहीं रखेंगे।

उन्होंने कहा कि समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर हो रहा कृषि मंथन निश्चित ही किसानों को खेती में जरूरी सुधार और बदलाव लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आधुनिक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य क्षेत्रों में मूल्य-श्रृंखला विकास, प्रोसेसिंग, तकनीक अपनाने और ग्रामीण युवाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देकर व्यापक रोजगार सृजन करने पर फोकस कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कृषि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते जोखिमों का सामना कर रही है। इस मंथन में देश के विभिन्न कृषि संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक विचार मंथन कर नई तकनीकों के विकास की राह प्रशस्त करेंगे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,824
Messages
9,861
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top