नेटफ्लिक्स इंडिया लाया 'देसी डैड्स' का तूफानी वीडियो, जब बॉलीवुड के पिता हुए 7 मिनट तक 'वाइल्ड' और मजेदार

बॉलीवुड के ‘देसी डैड्स’, नेटफ्लिक्स इंडिया ने शेयर किया 7 मिनट का खास वीडियो


मुंबई, 23 फरवरी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 7.09 मिनट का एक खास वीडियो 'देसी डैड्स बीइंग वाइल्ड फॉर 7 मिनट स्ट्रेट' रिलीज किया, जिसमें बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में विभिन्न पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं के अलग-अलग क्लिप को अटैच किया गया है।

नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल नेटफ्लिक्स इंडिया पर जारी किया, और डिस्क्रिप्शन में लिखा, "अगर तुम बुरे हो, तो मैं तुम्हारा पिता हूं... अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, परेश रावल, मनोज पाहवा और कई अन्य सितारों के सबसे मजेदार देसी पिता वाले पलों को देखिए। एक मजेदार संकलन जो दिखाता है कि पिता घर और कॉमेडी जगत पर राज कर सकते हैं।"

नेटफ्लिक्स ने 'दंगल', 'मिली', 'सुखी', 'गुडबाय', 'लापता लेडीज', 'शहजादा', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के पिता के अलग-अलग किरदारों के क्लिप कंपाइल करके वीडियो शेयर किया, जिस पर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

नेटफ्लिक्स के एक ही वीडियो में लोगों को पिता और बच्चे के अलग-अलग बॉन्ड और स्वभाव को देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स की ओर से जारी इस वीडियो की शुरुआत सबसे पहले आमिर खान की सुपरहिट मूवी 'दंगल' के सीन से होती है, जिसमें उनके अनुशासित पिता के रोल को दिखाया गया है।

इसके बाद मूवी 'गुडबाय' का क्लिप शुरू होता है, जहां महानायक अमिताभ बच्चन के किरदार को गुस्साए पिता के रूप में दर्शाया गया। आगे तीसरी मूवी 'शहजादा' में परेश रावल के कंजूस पिता के किरदार को दिखाया गया। फिर, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक ओवर-प्रोटेक्टिव पिता के किरदार को दिखाया गया।

चौथी मूवी 'तू झूठी मैं मक्कार' में बोनी कपूर के रोल को 'एक मैं हमेशा सही पिता' के तौर पर दिखाया गया। पांचवी फिल्म 'मिली' में मनोज पाहवा के किरदार को अति भावुक और नर्म दिल पिता की तरह दर्शाया गया।

छठी मूवी 'सुखी' में एक ऐसे पिता के किरदार को दिखाया गया, जो अपने बच्चे से अनजान और बेखबर रहते हैं कि क्या उसे किस चीज की जरूरत है या वो क्या सोच रही और करना चाहती है। फिर, 'लापता लेडीज' में एक समझदार पिता के रोल को दर्शाया गया, जो अपने बेटे को सही समय पर सही सलाह देने के साथ हर परिस्थिति में उसका साथ देते हैं।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,796
Messages
9,833
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top