गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स: सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- बदल रहा मौसम, अब आर्टिफिशियल स्नो ही सहारा

खेलो इंडिया विंटर गेम्स पर सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान, राहुल गांधी पर दी प्रतिक्रिया


गुलमर्ग, 23 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स और मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विंटर गेम्स के लिए गुलमर्ग से बेहतर जगह कहीं नहीं मिलेगी, लेकिन ये भी सच्चाई है कि मौसम के हालात बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए हमें कदम उठाने होंगे।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ये अपने आप में बड़ी बात है कि लगातार छठी बार खेलो इंडिया विंटर गेम्स को गुलमर्ग में आयोजित किया जा रहा है। फरवरी के महीने में इतनी गर्मी का हम पहले सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन ये असलियत है और इस असलियत पर हमें कुछ करना होगा।

उन्होंने कहा कि आप देखें कि दुनिया में आज जितने भी विंटर गेम्स होते हैं, वो बिना आर्टिफिशियल स्नो के मुमकिन नहीं होते। कल इटली के कोर्टिना में विंटर ओलंपिक का क्लोजिंग सेरेमनी है। बिना ऑर्टिफिशियल स्नो के ये ओलंपिक हो ही नहीं पाते। वर्ष 1997 के बाद हर विंटर ओलंपिक्स में ऑर्टिफिशियल स्नो की जरूरत पड़ी। कहीं न कहीं गुलमर्ग में भी हमें इस तरह के फेसिलिटीज दोनों लिहाज से (स्पोर्ट्स और पर्यटन) बनानी होंगी।

उन्होंने कहा कि गुलमर्ग के लिए विंटर पर्यटन अपने आप में बहुत मायने रखती है। इसको हम और ज्यादा चला सकें, उसके लिए भी हमें कदम उठाने होंगे।

ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक तो इंडिया गठबंधन में इस तरह की कोई मीटिंग हुई नहीं। मुझे नहीं मालूम ये कहां पर प्रोजेक्ट हो रहा है। मणिशंकर अय्यर के बयान पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मणिशंकर अय्यर को अपनी राय रखने का हक है। उन्होंने कहा कि अभी तक इंडिया गठबंधन की किसी भी मीटिंग में लीडरशिप के बारे में कोई बात नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि पहले तो अंदरूनी तौर पर हम इस पर बात करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा मुकाबला करते हुए कौन सी कमी रखी? वे ऐसे शख्स हैं जो भाजपा को हमेशा निशाना बनाते हैं। राहुल गांधी हर जगह भाजपा और सरकार को निशाना बनाते हैं। यह विपक्ष के नेता के तौर पर उनका काम है। अब इससे ज्यादा आपको राहुल गांधी से क्या चाहिए?
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
9,783
Messages
9,820
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top